एसएससी में 300 से ज्यादा पदों पर हो रही है भर्ती, करें आवेदन
(WESTBENGAL, India) पदों की कुल संख्या 390 है। इसमें इंस्पेक्टर के 331 पद, अल्पसंख्यक विकास अधिकारी के 13 पद, रिसर्च इंवेस्टिगेटर के 6 पद व मतस्य विस्तार अधिकारी के 40 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 32 वर्ष वेतनमान 7100 से 37600 रूपए, ग्रेड पे 3900 रूपए चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले आवेदकों को साक्षात्कार देना हेागा। अंतिम चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 220 रूपए जबकि आरक्षित वर्ग को 20 रूपए का आवेदन शुल्क निर्घारित प्रक्रिया के तहत जमा करना होगा। ऎसे करें आवेदन इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2015 है। आवेदन पत्र और अन्य जानकारियों के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डब्ल्यूबीएसएससी डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।