मैं बॉलीवुड में सिर्फ सलमान खान की वजह से हूं : सनी लियोनी
(India) कभी वह अपनी अदाओं से अपने फैन्स को को चौंका देती हैं तो कभी ऐसा बोल्ड स्टेटमेंट देती हैं कि उनके चाहने वाले दंग रह जाते हैं, हाल ही में सनी लियोनी ने 'बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम' को दिए इंटरव्यू में कहा कि आज वह बॉलीवुड में जो कुछ भी हैं वह सलमान खान की वजह से है,,आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें है जो सलमान को अपना 'गॉडफादर' मानते हैं, अब इस लिस्ट में नया नाम बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी का जुड़ गया है, सनी ने इंटरव्यू के दौरान कहा ''उनकी दिली इच्छा है कि एक दिन बॉलीवुड में वह सलमान के साथ काम करें. वह सलमान की बहुत बड़ी फैन हैं.'' उन्होनें आगे कहा ''मैं उनकी हर फिल्म देखती हूं.'' सनी के मुताबिक ''सलमान ऐसे शख्स है जिन्होनें 'बिग बॉस' के दौरान मुझे बेहद प्रोत्साहित किया, उनसे मिले प्रोत्साहन की वजह से ही मैं आज बॉलीवुड में इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं.'' आपकी जानकारी के लिए के बता दें कि गूगल पर सनी इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हैं, प्रधानमंत्री मोदी भी इस लिस्ट में सनी से पिछे छुट गए, जब सनी से इस बारे में पुछा गया तो उनका जवाब था कि मैं इस मिली सफलता से बेहद खुश हूं, इस से यह बात साबित होता है कि भारत में लोग मुझे कितना पसंद करते हैं, उन्होनें आगे यह भी कहा कि ऐसे भी लोग हैं जो मुझसे नफरत करते हैं लेकिन इसके बावजूद वे मुझे गूगल पर सर्च जरूर करते हैं, साथ ही उन्होनें प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा कि मझे उम्मीद है कि वह देश को अलग ऊंचाई पर जरूर ले जाएंगे, सनी के मुताबिक साल 2014 उनके लिए बेस्ट रहा, 'रागिनी एमएमएस' और 'बेबी डॉल' गाने की सफलता ने मुझे नए मुकाम पर पहुंचाया, आपको बता दें कि सनी का गाना 'बेबी डॉल' इस साल भारत में सबसे ज्यादा बार देखा गया, 'याहू' और 'बिंग' के लिस्ट में भी इस साल सनी लियोनी टॉप पर रहीं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।