सरकारी अध्यापक बनने के लिए करें आवेदन
(DELHI, India) इसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं कक्षा व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। दूसरा पेपर कक्षा 6-8 तक के अध्यापक बनने वाले आवेदकों के लिए है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक व बीएड/शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा होना अनिवर्य है। यह होगा पेपर पैटर्न लिखित परीक्षा 22 फरवरी 2015 को आयोजित की जाएगी। पेपर में नेगेटिव मार्किग नहीं है। कुल 150 प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्घारित किए गए हैं। इस परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थी उत्तीर्ण माने जाएंगे। आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रूपए जबकि आरक्षित वर्ग को 300 रूपए देने होगें। वहीं दोनों पेपर में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग को 1000 रूपए और आरक्षित वर्ग को 500 रूपए जमा करने होंगे

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।