(India)
फ़िल्म में सलमान खान एक मुस्लिम युवक का किरदार निभा रहे हैं,,एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक कबीर खान निर्देशित इस फ़िल्म में करीना कपूर एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं जो लखनऊ से दिल्ली के चांदनी चौक आती है, इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान खान यानी बजरंगी भाईजान से हो जाती है, सलमान और करीना फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिलहाल करजत में हैं और इसी दौरान फ़िल्म में करीना कपूर का लुक लीक हो गया, निर्देशक कबीर खान ने हालांकि अभी अपनी फ़िल्म में करीना के किरदार को लेकर चुप्पी ही साधी रखी है, इससे पहले भी सलमान और करीना की जोड़ी 'मैं और मिसेज खन्ना' और 'बॉडीगार्ड' में साथ दिख चुकी है, सूत्रों के मुताबिक फ़िल्म में करीना जब सलमान से मिलती हैं तो विचारधाराओं को लेकर दोनों में मतभेद होते हैं, फ़िल्म खुद में समसामायिक राजनीति मुद्दों को भी समेटे हुए है, इसके साथ ही फ़िल्म में एक छोटी बच्ची भी अहम किरदार में है, उसका किरदार फ़िल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है, करीना के कॉस्ट्यूम एक मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं, फ़िल्म में करीना चमकदार लाल, पीले और नारंगी रंग के चूड़ीदार कुर्ती में भी नजर आएंगी, इसके अलावा करीना साड़ी पहने देसी अंदाज में नजर आरही हैं, मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की इस प्रेम कहानी में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी काम कर रहे हैं, फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी, खबरों के मुताबिक 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज किया जा सकता है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।