(Amber, Jaipur)
जेडीए की ओर से सौंदर्य़ीकरण ओर विकास कार्यों को लेकर प्रस्तावित प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सीएमओ में प्रजन्टेशन देखा ...इस दौरान अमानीशाह नाले के सौंदर्य,सामोद हनुमान मंदिर के विकास , अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेन्शन सेंटर ओर रामनिवास बाग के इंप्रुवमेंट का सीएम राजे ने जायजा लिया .. सीएमओ में यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ,जेडीसी शिखर अग्रवाल ,जेडीए सचिव पवन अरोडा सहित विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे ....इस दौरान अमानीशाह नाले में सुशीलपुरा, बंबाला पुलिया, बीटू बाईपास सहित अन्य जगहों में अतिक्रमण रोकने को लेकर चर्चा की गई ..गौरतलब है कि जयपुर विकास प्राधिकरण राजधानी के बीचोबीच स्थित रामनिवास गार्डन की सूरत बदलने की तैयारी कर रहा है। गार्डन में एक ओर जहां पर्यटकों को लुभाने और आमजन के मनोरजंन की दृष्टि से फर्न हाउस बनेगा, वहीं विभिन्न तरह के पेड़-पौधों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। नए पाथ-वे बनाकर हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर की कला-संस्कृति के समावेश से विशेष तरह का मार्केट भी विकसित किया जाएगा। दरअसल, जेडीए रामनिवास गार्डन के अलावा अमर जवान ज्योति, अमानीशाह नाले को विकसित करने व शहर की जरूरत के हिसाब से जगह-जगह रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर बनाने की योजना का ब्योरा दिया । रामनिवास गार्डन और अमर जवान ज्योति के सौन्दर्यीकरण पर करीब 10 से 15 करोड़ रूपए खर्च होंगे। रामनिवास गार्डन को विकसित करने के साथ ही इसे 1870 के रूप में लाने पर भी जोर रहेगा। इसके लिए कई जगहों पर नए पाथ-वे निकाले जाएंगे, साथ ही जहां जगह-जगह फोटोग्राफी के लिए आकर्षक कला-कृतियां लगाई जाएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।