खबरें आईं थी कि आलिया भट्ट फराहन अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल में नजर आएंगी और फिल्म में अपने गाने खुद गाएंगी। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शंकर-अहसान-लॉय आलिया की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए बेहद उत्साहित भी थे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि आलिया को ये फिल्म छोड़नी पड़ी है क्योंकि वो फरवरी से अभिषेक चैबे की फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। अभिषेक उत्तर भारत में फैले ड्रग के इस्तेमाल पर आधारित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ बनाने जा रहे हैं जिसमें आलिया मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में भी आलिया शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। एक सूत्र ने कहा, ‘आलिया ने रॉक ऑन के निर्माताओं से कहा कि वो उनकी फिल्म नहीं कर पाएंगी और उन्होंने नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल तीन देशों में ऑडिशन चल रहे हैं।’ अभिषेक चैबे ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, हां आलिया और शाहिद को साइन किया गया है। हम फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।