कोहरे से विलंब से चल रही हैं ट्रेनें
(India)
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और धंुध पड़ रही है। ठंड और धुंध का प्रभाव लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी पड़ा है। धुंध के कारण उत्तर भारत में सौ से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। इनमें से कई ट्रेनें रद कर दी गई है। दृश्यता कम होने के कारण कई उड़ाने रद की गई। पंजाब से करीब एक दर्जन उड़नों को रद कर दिया गया है। घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। पंजाब के बठिंडा में धुंध के कारण एक अल्टो कार ट्रक से टकराई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। अमृतसर में कड़ाके की ठंड के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई है। झारखंड के विश्रामपुर अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से एक ही रात में दो विद्यार्थियों की मौत हो गई।लगातार दो दिन से उत्तर प्रदेश में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाले सर्दी से लोग बेहाल हैं। यहां ठंड की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इधरशनिवार को कानपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।