दिल्ली रोड़ पर फिर हुआ हादसा, कैरोसिन से भरे टैंकर के पलटने के बाद लगी आग
(Amber, Jaipur) जयपुर दिल्ली हाइवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है । दिल्ली रोड़ पर शाहपुर मनोहरपुर के पास देर रात करोसिन से भरा एक टैंकर पलट गया । पलटने के बाद टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया जिसके बाद भीषण आग लग गई । आग इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर के चालक और खलासी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। हादसे में टैंकर चालक और खलासी की झुलसने से मौत हो गई । आग की सूचना मिलने के बाद दमकले मौके पर पहंुची । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ,,,,हादसे के कारण दिल्ली हाइवे पर घंटों तक जाम लगा रहा । फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली रोड़ स्थित चंदवाजी के पास गैस टैंकर में विस्फोट से करीब 10 लोगों की मोत हो गई थी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।