(India)
मुंबई में आयोजित बीएमसी के जागरूक अभियान "टीबी हारेगा भारत जीतेगा" के लॉन्च के मौके पर बिग बी ने कहा, मैं 2000 में केबीसी की लॉन्चिंग के पहले टीबी का इलाज करा रहा था। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है,,,अभिनेता ने कहा वह इस अभियान के साथ जुड़ने के लिए तुरंत तैयार हो गए क्योंकि वह भी इस समस्या से गुजर चुके है। इस अभियान से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं कि इससे लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का अवसर मिला है। बिग बी ने कहा, उन्हें थकान महसूस होती थी और भूख नहीं लगती थी। जब डॉक्टर से जांच करवाई तो इस बीमारी के बारे में पता चला, फिर बीमारी का ट्रीटमेंट कराया। इस बीमारी का इलाज है। उन्होंने बिना किसी समस्या केबीसी के सारे सीजन किए। गौरतलब है कि पिछले दिनों बिग बी बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।