सनी लिओन ने 100 मर्दों के साथ डेट किया
(India) नई दिल्ली.बॅालीवुड की हॅाट अभिनेत्री सनी लिओन ने इस बार ऐसा रिकॅार्ड बना डाला जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। लिओन ने 100 मर्दों के साथ डेट किया। मैनकाइंड फार्मा के एडिक्शन डियो की ओर से आयोजित ग्रीस और ब्राजील के 100 लकी उपयोगकर्ताओं को सनी लिओन के साथ डेट करने का मौका मिला। ज्ञात हो कि मैनकाइंड फार्मा की ओर से तीन महीने पहले दो नए उत्पादों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई थी।
गौरतलब है कि दो ब्रांडो ग्रीस और ब्राजील एडिक्शन डियों के उत्तेजक प्रचार के लिए सनी लिओन को चुना गया था। पुरूषों के लिए डियो उत्पाद का प्रचार करने के लिए हॅाट अभिनेत्री सनी लिओन को अहम रोल दिया गया था। सनी ने ग्रीस और ब्राजील एडिक्शन डियो का उपयोग करने वाले 100 लकी उपयोगकर्ताओं के साथ डेट करने का वायदा किया था। अपने किए वादे के मुताबिक सनी ने यह वादा भी पूरा किया। फिल्म अभिनेत्री सनी लिओन के साथ 100 उत्पाद उपयोगकर्ताओं ने डेट का शानदार आनंद लिया। हालांकि सनी ने अपनी इस डेट की सीक्रेसी भी दी है। उन्होने कहा डेट केवल ऑटोग्राफ तथा तस्वीरों तक ही सीमित है। इस डेट में सभी प्रतियोगियों ने सनी के साथ तस्वीरें खिंचवाई व उनके ऑटोग्राफ भी लिए। ज्ञात हो कि पहले भी मैनकाइंड फार्मा पुरूषों के लिए कंडोम व महिलाओं के लिए नैपकिन के प्रोडक्ट शुरू किए थे। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता ऑनलाइन प्रतियोगिता 1 जुलाई को शुरू हुई और आठ अक्टूबर को समाप्त हुआ था। और सनी लिओन को ग्रीस और ब्राजील एडक्शन के प्रचार के लिए रोल दिया गया क्योंकि उनकी अब तक छवि पुरूषों को उत्तेजक करने की भी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।