उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच तड़के साढ़े तीन बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इस वर्ष पूरे अगस्त महीने में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया। अक्तूबर में भी 15 दिनों से अधिक तक गोलीबारी की गयी जिसमें 11 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हो गए। इसमें करीब 32 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।