टीचर के 1200 से ज्यादा पदों पर हो रही है भर्ती, आज ही करें आवेदन
(DELHI, India) इसमें असिस्टेंट स्टोर कीपर, लाइब्रेरियन, टेक्निशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, फील्ड असिस्टेंट, स्विमिंग कोच, म्यूजिक टीचर, ड्रॉइंग टीचर, स्टेनोग्राफर, सुपरवाइजर, डिप्टी मैनेजर व अन्य पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार 12वीं से स्नातक तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों से संबंधित डिग्री/ डिप्लोमा व कार्य अनुभव रखना अनिवार्य है। आयु सीमा व वेतनमान इन पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। वहीं वेतनमान भी पद के हिसाब से ही दिया जाएगा, चयन प्रक्रिया - चयन लिखित परीक्षा, स्किल परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपए चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को शुल्क से मुक्त रखा गया है
ऎसे करना है आवेदन - इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2015 है। आवेदन 26 दिसंबर 2014 से शुरू होगा। ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीएसएसएसबीऑनलाइन डॉट निक डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।