चुनाव आयोग ने किया पंचायत चुनावों की तारीखों का एलान...
(Amber, Jaipur) पंचायत चुनावों की रणभेरी बज चुकी है...चुनाव आयोग ने पंचायत संस्थाओं के चुनावों के कार्यक्रम का एलान कर दिया है...जयपुर में निर्वाचन आयुक्त रामलुभाया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया....इस एलान के साथ ही पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू हो गई है...चुनाव आयोग के मुताबिक.....चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे...तीन जनवरी से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी....चुनाव का पहला चरण 16 जनवरी को होगा, जबकि 22 जनवरी को दूसरे चरण और 30 जनवरी को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे...जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव की अधीसूचना 3 जनवरी को लागू होगी ओर नामांकन पत्र भी मिलने शुरू होंगे ..वहीं नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 जनवरी,नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 जनवरी ओर 8 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी ओर इसी दिन उम्मीद्वारों को प्रतीक चिह्न आवंटित होंगे....ओर मतगणना 5 फरवरी को सुबह जिला मुख्यालय पर होगी ..वही जिला प्रमुख ओर प्रधान के चुनाव 7 फरवरी को होगें ओर उपजिला प्रमुख ओर उपप्रधान के चुनाव 8 फरवरी को होगें...वहीं पंच ओर सरपंच के लिए चुनाव 18 ,24 ओर 1 फरवरी को 3 चरण में होगी ,,,इसके लिए 3 जनवरी को अधीसूचना लागू होगी ,,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।