उत्तर भारत में ठंड से गईं कई जानें
(India)

देशभर में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है। कड़ाके की ठंड अब तक कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों में ठंड के कहर ने लोगों की जान ले ली है। वहीं कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात पर हो रहा है। जिससें वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही देरी से चलने वाली ट्रेनों और फ्लाईट्स के कारण भी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।