दिल्ली में घना कोहरा, 61 रेलगाड़ियां प्रभावित
(DELHI, India) सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर थी, जो कि सुबह 5.30 बजे 300 मीटर दर्ज की गई थी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 61 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं और 11 का समय बदला गया है, जबकि छह रद्द कर दी गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह घना कोहरा छाया था, लेकिन दिनभर आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।