(ASSAM, India)
नरसंहार की घटना की जांच एनआईए करेगी। पुलिस के मुताबिक नरंसहार और जवाबी हिंसा में मरने वालों की संख्या 78 हो गई है। बीते मंगलवार की घटना को ‘आतंकी कृत्य’ करार देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार को भूटान और म्यामांर की सीमाओं से उग्रवादियों का सफाया करने के लिए इन देशों से सहयोग का आश्वासन मिला है। सिंह ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें सूचित किया। गृह मंत्री ने समूह के साथ बातचीत की संभावना को नकार दिया। उन्होंने कहा, ‘इन संगठनों के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। केवल कार्रवाई की जायेगी। समयबद्ध कार्रवाई होगी और हम इसे खींचना नहीं चाहते। मैंने राज्य सरकार से सीधे अभियान शुरू करने को कहा है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।