जयपुर के सांगानेर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, ऑपरेशन के बाद भी हालत नाजुक
(India) जयपुर के सांगानेर इलाके में दुष्कर्म की शिकार 7 साल की मासूम बच्ची की हालत 15 घंटे बाद भी नाजुक बनी हुई। बुधवार देर रात जेके लोन अस्पताल में भर्ती हुई इस बच्ची का ऑपरेशन हो चुका है और फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।बच्ची के उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. अरूण गुप्ता के नेतृत्व में चार डॉक्टर्स की एक टीम गठित की गई है। यह टीम बच्ची पर नजर बनाए हुए है। सुबह हुए ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची के 8 टांके आए हैं और फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म की यह घटना राजधानी के सांगानेर इलाके के कागजी मौहल्ले की है। यहां सात साल की पीडित बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे। बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गुरुवार को उसका ऑपरेशन किया गया। इस मसमले में बच्ची के परिजन अभी कोई बात नहीं कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।