इस सरकारी बैंक में खुला है नौकरी का पिटारा, करें आवेदन
(India) इनमें ऑफिसर स्केल - 1 के 128 पद, ऑफिसर स्केल - 2 के तहत बैंकिंग ऑफिसर के 51 पद, लॉ के 2 पद और ट्रेजरी मैनेजर का 1 पद और असिस्टेंट के 300 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई योग्यता के अलावा जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर/अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस की ओर से आयोजित ऑनलाइन सीडब्ल्यूई में निर्घारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वेतनमान स्केल 2 के लिए 19400 - 28100 रूपए, ऑफिसर स्केल 1 के लिए 14500 - 25700 रूपए और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7200 - 19300 रूपए, प्रोबेशन ऑफिसर स्केल 1 व स्केल 2 के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है वहीं ऑफिस असिस्टेंट के लिए 1 वर्ष है। चयन प्रक्रिया चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को परीक्षा में 80 अंक व आरक्षित वर्ग को 70 अंक प्राप्त किया हो। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 150 रूपए और आरक्षित वर्ग के लिए 40 रूपए, ऎसे करें आवेदन- इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2015 है। ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एपीजीबी डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।