(Amber, Jaipur)
राज्य सरकार के 16 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को उनकी सरकारी मेल आईडी पर इंडियन मुजाहिदीन के नाम से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को एटीएस टीम ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। एडीजीएटीएस आलोक त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार सुनील कुमार चौधरी मुरलीपुरा का रहने वाला है। उसने गुरुवार को विद्याधर नगर में सेंट्रल स्पाइन स्थित एक साइबर कैफे से यह मेल किया था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को बेरोजगार बताया और इससे खफा होकर धमकी भरा ईमेल भेजने की बात कही। इससे पहले यह मामला सामने आने के बाद एटीएस की टीम ने पड़ताल शुरू की। एटीएस ने आईडी की लोकेशन और आईपी का पता लगाया तो विद्याधर नगर में सेंट्रल स्पाइन स्थित एक साइबर कैफे से ईमेल भेजे जाने का पता चला। वहां से जानकारी जुटाई गई और सुराग मिलने पर शनिवार रात को एटीएस टीम ने सुनील दबोच लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।