(India)
मलाइका के साथ ठुमके लगाकर राजकुमार बेहद ही खुश हैं और इसके लिए उन्होंने इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान का शुक्रिया अदा भी किया। राजकुमार ने ट्विटर पर लिखा धन्यवाद अरबाज सर और अभिषेक डोगरा जो आपने मुझे बहु-प्रतिभाशाली मलाइका अरोड़ा खान के साथ ‘फैशन खत्म’ करने का मौका दिया। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा सोनम कपूर, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनम एक ठग दुल्हन का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।