(India)
अभिनेत्री (32) फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और दिल धड़कने दो’ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने जा रही हैं, प्रियंका ने बताया, ‘‘मैडमजी एक काल्पनिक कहानी है, यह एक आइटम गर्ल की कहानी है जिसे राजनीति की दुनिया में आने को मजबूर कर दिया जाता है, मैडम जी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, मैं एक निर्माता के रूप में कार्यालय जाने का और निर्णय लेने का आनंद ले रही हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सेट पर ऐसे बहुत सारे सहायक निर्देशकों से मिली हूं जिनके पास कुछ अच्छी पटकथाएं हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पाता, मेरे पास एक बड़ी बजट की फिल्म बनाने की क्षमता नहीं है, लेकिन मैं कुछ महान प्रतिभाओं के साथ छोटे बजट की फिल्मों का निर्माण करूंगी, मेरे प्रोडक्शन हाउस का नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है.’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।