(India)
फिल्म अब तक 214.14 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यह फिल्म संगठित धर्म, भगवान और उसे मानने वालों पर चोट करती है। विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हुई। रिलीज के बाद से यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक बयान में कहा गया कि 'पीके' ने शनिवार को 17.12 करोड़ रुपये कमाए। यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी जबर्दस्त कारोबार कर रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।