(Amber, Jaipur)
गुटबाजी के कारण चुनावों में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पंचायत चुनाव में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती। कांग्रेस को अब अंदरूनी कलह का डर भी सता रहा है। इसी को देखते हुए अब पर्यवेक्षकों को सभी नेताओं के बीच समन्वय बैठाने के लिए सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी पर्यवेक्षकों को जरूरी कदम उठाने के लिए सर्कुलर जारी किया है। पायलट ने इसमें निर्देश दिए हैं कि पर्यवेक्षक आम सहमति बनाकर चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए सभी स्थानीय नेताओं से समन्वय स्थापित करें। इस सर्कुलर के अनुसार पर्यवेक्षक अपने जिले के जिलाध्यक्ष, लोकसभा विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी प्रत्याशी, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे, आम राय बनाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।