यूपी: हथियार के बल पर युवती से रातभर किया गैंगरेप
(Mawana, Meerut) इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह पुंडीर ने सोमवार को बताया कि थाना दौराला क्षेत्र निवासी एक युवती 25 दिसम्बर की रात शौच के लिए घर से पास ही स्थित जंगल के लिए निकली थी। तभी वहां आए चार युवकों ने हथियारों के बल पर युवती का अपहरण कर लिया और पास ही स्थित एक खाली मकान में ले जाकर युवती से रातभर गैंगरेप किया। अगले दिन युवती को यह कहते हुए छोड़ा कि अगर घटना की सूचना पुलिस को दी तो हम पूरे परिवार को मार डालेंगे। डरी-सहमी युवती ने रविवार को परिजनों के काफी पूछने पर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार घटना के संबंध में पीड़ित युवती के परिजनों ने गांव के ही अमित, विकास, बलकार और अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आज युवती का मेडिकल कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज उनके घरों पर दबिश डाली गई लेकिन वह घर से फरार मिले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।