बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान श्रीलंका के मौजूदा राष्ट्रपति महींदा राजपक्षे के चुनाव प्रचार में सहयोग करने के लिए श्रीलंका में हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई भारतीय अभिनेता श्रीलंका में चुनाव प्रचार कर रहा है। खान के अलावा श्रीलंका में जन्मी अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज और बॉलीवुड के पांच अन्य कलाकार राजपक्षे के समर्थन में प्रस्तुति दे रहे हैं। स्थानीय वेबसाइट एशियनमिरर के अनुसार, सलमान खान को राजपक्षे के सांसद पुत्र नमल ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। जबकि पूर्व मिस श्रीलंका जैकलिन फर्नाडिज जूनियर राजपक्षे की दोस्त हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह पहली बार है कि जब बॉलीवुड का एक अभिनेता श्रीलंका में चुनाव प्रचार के लिए तैयार हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।