(Amber, Jaipur)
राजस्थान के हर शहर में अब दुपहिया वाहनचालकों के लिए हैलमेट पहनना अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग इसी सप्ताह अधिसूचना जारी कर इस प्रावधान को लागू करने जा रहा है। परिवहन मंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। परिवहन विभाग कुछ औपचारिकताऔं के बाद अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर रहा है। पहले फेज में नगरपालिका स्तर के सभी शहरों मे हैलमेट पहनना अनिवार्य किया जाएगा, इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनिवार्य किया जाएगा। तीसरे फेज में शहरों में पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हैलमेट अनिवार्य होगा। हैलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों को अब इस अधिसूचना के जारी होने के बाद जुर्माना भरना होगा। परिवहन मंत्री युनूस खान का कहना है कि अधिकतर हादसों में मौत की वजह सिर में चोट होती है, हैलमेट जान से महंगा नहीं होता, इसलिए हम फेजवाइज इसे पूरे प्रदेश में लागू करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।