यूपीएससी ने जारी की विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति, करें आवेदन
(India) इसमें डिप्यूटी डायरेक्टर के 8 पद, असोसिएट प्रोफेसर (अरेबिक) का 1 पद, असोसिएट प्रोफेसर (फिजिक्स) के 2 पद, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड प्रथम के 5 पद, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड दि्वतीय के 23 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर्स ग्रेड दि्वतीय के 29 पद, स्टेटशन ऑफिसर के 39 पद शामिल हैं। वेतनमान डिप्यूटी डायरेक्टर - 15600-39100, ग्रेड पे 7600 रूपए असोसिएट प्रोफेसर (अरेबिक व फिजिक्स) - 37400 - 67000, ग्रेड पे 9000 रूपए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड प्रथम - 15600-39100, ग्रेड पे 6600 रूपए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर ग्रेड दि्वतीय - 15600-39100, ग्रेड पे 5400 रूपए असिस्टेंट डायरेक्टर्स ग्रेड दि्वतीय - 9300 - 34800, ग्रेड पे 4600 रूपए स्टेशन ऑफिसर - 9300 - 34800, ग्रेड पे 4600 रूपए शैक्षिक योग्ता पहली पोस्ट - एरोनॉटिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री या साइंस में मास्टर डिग्री दूसरी पोस्ट - अरेबिक में पीएचडी और मास्टर डिग्री तीसरी पोस्ट - फिजिक्स में पीएचडी और मास्टर डिग्री चौथी पोस्ट - स्नातक पांचवीं पोस्ट - स्नातक छठी पोस्ट - इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री सातवीं पोस्ट - साइंस में डिग्री और एनएफएससी से स्टेशन ऑफिसर का कोर्स
आयु सीमा पहली पोस्ट - अधिकतम 50 वर्ष दूसरी व तीसरी पोस्ट - अधिकतम 45 वर्ष चौथी पोस्ट - अधिकतम 40 वर्ष पांचवीं पोस्ट - अधिकतम 35 वर्ष छठी व सातवीं पोस्ट - अधिकतम 30 वर्ष आवेदन शुल्क सामान्य अभ्यर्थी को 25 रूपए का आवेदन शुल्क निर्घारित प्रक्रिया के तहत जमा करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग को शुल्क मुक्त रखा गया है। चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
ऎसे करें आवेदन इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2015 है। आवेदन पत्र और ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीएससीऑनलाइन डॉट निक डॉट इन पर लॉग ऑन करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।