उन्होंने एक बयान में कहा, ‘ हमारी फिल्म संत कबीर और महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है । यह एक फिल्म है जो इस विचार को सामने लाती है कि इस धरती पर रहने वाले सभी लोग एक समान हैं । कोई भेद नहीं है ।’ हिरानी ने फिल्म का विरोध करने वाले समूहों से समग्रता में फिल्म को देखने की अपील की । 19 दिसंबर को रिलीज की गयी फिल्म पहले ही बाक्स आफिस पर 246.32 करोड़ रू की कमाई कर चुकी है । हालांकि उसे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जनजागृति समिति और आल इंडिया महासभा के विरोध का सामना करना पड़ रहा है । देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म के खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए हैं ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।