(PUNJAB, India)
एक कार्यक्रम में 23 ईसाई परिवारों के कम से कम 123 लोग ‘फिर से’ सिख धर्म में वापस आ गए, 123 लोगों ने धर्म जागरण प्रकोष्ठ से संपर्क कर सिख धर्म में वापस लौटने की इच्छा जाहिर की थी, धर्म जागरण मंच के पंजाब प्रमुख रामगोपाल ने कहा, "फिर से धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम गुरूद्वारा शिरोमणि शहीद जीवन सिंह में आयोजित हुआ." सिखों की परम्परा के मुताबिक जपजी साहिब कीर्तन सहित अन्य परम्पराओं के बाद ईसाइयों का फिर से धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें सिखों के धार्मिक गुरूओं के चित्र वाले कवच और पवित्र पुस्तकें भेंट की गईं, अमृतसर में 23 ईसाई परिवारों का धर्मांतरण कराने के बाद संघ ने कहा, "ये काम सिखों की प्रमुख धार्मिक संस्था SGPC (शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी) का था, लेकिन हमें करना पड़ा." संघ के हमले पर SGPC ने जबाव में कहा, "सिखों के हर मामले को हल करने में सक्षम है SGPC, जब भी कोई मुश्किल आई SGPC ने समाधान निकाला है."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।