(India)
संजय का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके भतीजे अर्जुन कपूर अभिनेता बनेंगे, उन्होंने कहा, "उसने (अर्जुन) जब कहा कि वह अभिनेता बनना चाहता है तो मुझे उसकी चिंता हुई, मैंने कभी नहीं सोचा था कि अर्जुन अभिनेता बनेगा, मैंने उसे यह सोचकर फिल्मकार करण जौहर के साथ लगा दिया कि वह एक फिल्म निर्देशक बनेगा, लेकिन एक दिन मुझे पता चला कि वह अभिनेता बन रहा है, मैंने कहा कि ये पागल हो गया है." संजय ने कहा, "अभिनेता बनने के लिए आपको फिट होना होगा, तब मैंने सोचा कि चलो कम से कम इसी बहाने वह वजन कम कर लेगा, उसने जबर्दस्त इच्छाशक्ति दिखाई, अपना वजन घटाया और अब वह एकदम फिट है."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।