इस सरकारी बैंक में क्लर्क के पद पर हो रही है भर्ती, करें आवेदन
(DELHI, India) इसमें अधिकारी वर्ग-प्रथम के 163 पद, अधिकारी वर्ग-दि्वतीय के 19 पद, अधिकारी वर्ग-तृतीय के 5 पद व क्लर्क के 230 पद शामिल हैं। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष, अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।.. प्रोबेशन अधिकारी वर्ग को 2 साल और कार्यालय सहायक को 1 साल के लिए प्रोबेशन निर्घारित किया गया है। शैक्षिक योग्यता स्नातक होने के साथ साथ कंप्यूटर का ज्ञान और हिंदी का ज्ञान होना अनिवार्य है वेतनमान अधिकारी वर्ग - प्रथम - 14500 से 25700 रूपए अधिकारी वर्ग - दि्वतीय - 19400 से 28100 रूपए अधिकारी वर्ग - तृतीय - 25700 से 31500 रूपए कार्यालय सहायक - 7200 से 19300 रूपए चयन प्रक्रिया चयन सितंबर-अक्तूबर 2014 में आईबीपीएस की ओर से आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको-कॉमन लिखित परीक्षा-तृतीय में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में निर्घारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और इस साक्षात्कार के 30 अंक हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऎसे करें आवेदन आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2015 है। ज्यादा जानकारी के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीजीबी डॉट कॉम पर लॉग ऑन करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।