बीएसएफ की 15 चौकियों पर पाक सेना की फायरिंग, भारत का करारा 'जवाब'
(JAMMUandKASHMIR, India) खबर है कि जम्मू-कश्मीर के हीरानगर और सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की 15 चौकियों बुधवार रातभर पाकिस्तानी सेना फायरिंग करती रही। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की 12 चौकियों पर देर रात करीब एक बजे से सुबह 6 बजे तक लगातार फायरिंग करती रही। इस बारे में बात करने पर नई दिल्ली में गृह मंत्री राजनाथ सिंह न कहा कि पाकिस्तान को फायरिंग नहीं करनी चाहिए थी। मेरा मानना है कि एक न एक दिन पाकिस्तान रास्ते पर आएगा। रातभर हुई इस फायरिंग में किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को फायरिंग का जवाब दिया। इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ के एक गश्ती दल पर सीमा पार से की गई भारी फायरिंग में एक जवान के मारे जाने के बाद अर्धसैनिक बल की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चार पाकिस्तानी रेंजर मारे गए। पिछले 36 घंटों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीजफायर का उल्लंघन कई बार किया गया। जम्मू फ्रंटियर में बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने बताया, 'पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में हमने करारा जवाब दिया जिसमें मंगलवार शाम सांबा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास (रीगल पोस्ट के सामने) चार पाकिस्तानी रेंजर मारे गए।' केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ से कहा कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब दें। उन्होंने यह बात उस वक्त कही जब अर्धसैनिक बल के महानिदेशक डीके पाठक ने उन्हें जम्मू फ्रंटियर के हालात की जानकारी दी। दिल्ली में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'गृह मंत्री ने बीएसएफ के डीजी से कहा कि वह बिना किसी उकसावे के की जाने वाली फायरिंग का उचित जवाब दें।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।