(Arnod, Chittaurgarh)
चित्तौडगढ में नव वर्ष 2015 का आगज घने कोहरे, कडकडाती सर्दी और बादलो से हुआ। शहर में घने कोहरे के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे वहीं इक्का दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए। वहीं मावठ के आसार से सर्दी ने अपने तेवर और कड़े कर दिए है। बारां में 2015 का पहले दिन की शुरूआत ठिठुरन के साथ हुई । इस हाड कंपाती सर्दी और गलन के बाद भी लोग नए साल के स्वागत के जश्न में डूबे रहे। नए साल के जश्न की युवाओं ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था थी। वही जिले के छबड़ा और आस पास के गांवों में मावठ गिरने से तापमान में आई कमी ने गलन ओर ठंड को और बढा दिया। नया साल जहां एक ओर खुशिया लेकर आया है वहीं बीता हुआ साल शहर को कई खट्टे मीठे अनुभव देकर गया है। प्रदेश में सर्दी का कहर जारी है...इसी बीच जयपुर में सर्दी के सितम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है...शीतकालीन अवकाश खत्म होने से पहले स्कूलों की छुट्टियां पांच जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं...जिला कलेक्टर कृषण कुणाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं...आदेश के मुताबिक आठवीं कक्षा के तक स्टूडेंट्स को पांच जनवरी तकस्कूल नहीं जाना होगा..जबकि कक्षा 9 से 12 तक की छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।