आइटम सांग पर हंगामा मूर्खतापूर्ण : मलाइका
(India) यह पूछे जाने कि नेताओं द्वारा आइटम सांग पर की जाने वाली टिप्पणियों के बारे में आपकी क्या राय है? जवाब में मलाइका ने कहा, "मेरे खयाल से ऐसा करना बेतुका है और मुझे इन बहस से नफरत है, यह बस एक गाना ही तो है." उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि आइटम सांग को लेकर इतना हंगामा क्यों होता है, हम इसे मनोरंजन के रूप में क्यों नहीं देख सकते, भारतीय फिल्मों का मतलब गाना और नाचना ही तो है." अभिषेक डोगरा निर्देशित 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म के एक गाने में मलाइका अभिनेता राजकुमार राव के साथ थिरकती नजर आएंगी. वह कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि राजकुमार इतना बढ़िया डांस कर सकते हैं, इसलिए उन्हें हैरानी हुई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।