(Amber, Jaipur)
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को ना तो फसलों का उचित मूल्य मिल पा रहा है और ना ही समय पर यूरिया उपलब्ध हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान बर्बाद हो रहे हैं और ग्रामीण जनता में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। गहलोत ने कहा कि यह सरकार का दायित्व है कि ऐसे हालात में वह खुद पहल कर आगे आएं और सुचारू रूप से खरीददारी सुनिश्चित करें, लेकिन ऐसी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि किसानों की इन समस्याओं को कांग्रेस पार्टी सामने आ रहे पंचायत चुनाव में मुद्दा बनाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर दुर्भावना से काम करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने मैट्रो प्रोजेक्ट का हवाला देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की महत्वाकांशी योजनाओं को मौजूदा सरकार पूरा नहीं होने दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार को डर सता रहा है कि कहीं इन योजनाओं को शुरू करके कांग्रेस को लाभ नहीं मिल जाए,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।