बिहार में भी टैक्स फ्री हुई ‘पीके’
(India)
धर्म के नाम पर होने वाली धोखधड़ी को बेनकाब करने वाली फिल्म पीके को बिहार में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है. यह घोषणा गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की.उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी आमिर खान स्टारर श्पीकेश् को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया गया है. हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने का दावा किया है.मांझी ने कहा कि यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह के बाद लिया गया है. मांझी ने अपने सरकारी आवास पर मीडिया को बताया, हमारे नेता नीतीश कुमार ने पीके को टैक्स फ्री करने की सलाह दी है. हमने इसे कर टैक्स फ्री करने का फैसला किया है, ताकि धर्म के नाम पर जारी अंधविश्वास और छल को बेनकाब करने वाली इस फिल्म को गरीब से गरीब लोग भी देख सकें.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।