फरीदाबाद में दोस्तों ने की युवक की हत्या
(India)
साल 2014 के अंतिम दिन फरीदाबाद के गांव सिही में एक युवक जयदेव के लिए अपने ही दोस्त जानलेवा साबित हो गए। जब दोस्तों ने पहले उसे जमकर शराब पिलाई और फिर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के चार युवकों के खिलाफ जांच करते हुए उनकी तलाश कर रही है। वही मृतक जयदेव के दादा दरियाब सिंह ने मामले में अक्षय और तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।