(DELHI, DELHI)
कठुआ और सांबा में पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक भारतीय महिला की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। उधर, पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फायरिंग की चपेट में आकर एक पाकिस्तानी लड़की की भी मौत हो गई। एक अन्य घटनाक्रम में पाकिस्तान के नेताओं ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें बीएसएफ की गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की निंदा की गई है। इन घटनाक्रमों पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है हम उसके साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।