(Athmalgola, Patna)
पटना के सिटी एसपी शिवदीप लांडे की अगुवाई में डाकबंगला चौक पर यूपी के दो जवानों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया, कैमरे पर गिरफ्त में आए यूपी पुलिस के जो दो जवान कैद हुए हैं उन पर घूस मांगने का आरोप है,दरअसल ये मामला है स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले पंकज और दीपक नाम के दो भाइयों की जिनकी दुकान ये 2012 में सिम कार्ड बेची गई थी इस सिम का इस्तेमाल मुरादाबाद में अपराध के एक मामले में किया गया था, 2012 से मुरादाबाद पुलिस की टीम पटना तफ्तीश के लिए आती रहती है इसके बाद 2013 में पंकज और दीपक को क्लीन चिट मिल गई थी पर आरोप है कि मुरादाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर सर्व चंद्र ने केस रफा दफा करने के लिए इन भाइयों से घूस मांगी थी इस मांगद से तंग आकर लड़कों ने पटना के सिटी एसपी शिवदीप लांडे से मदद मांगी, शिवदीप लांडे ने जाल बिछाकर घूस मांग रहे यूपी पुलिस के दो जवानों को धर दबोचा, इस पूरे ऑपुरेशन में शिवदीप लांडे ने खुद वेश बदलकर इन जवानों की करतूत को जगजाहिर किया, पटना के सिंघम कहे जा रहे एसपी सिटी शिवदीप लांडे इससे पहले भी खुद सड़क पर उतरकर अपराधियों के खिलाफ कई कार्रवाइयों को अंजाम दे चुके हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।