(Amber, Jaipur)
पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा आज अपनी सूची जारी करेगी । टिकटों को लेकर मंथन पूरा हो चुका है । रविवार को करीब दस घंटे से ज्यादा देर तक चली बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और प्रदेश भाजपाध्यक्ष अशोक परनामी ने जिलेवार प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष, प्रदेश की ओर से नियुक्त जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर नामों को अंतिम रूप दिया। बैठक में उन्हीं वार्डो पर चर्चा की गई, जहां दो से अधिक नाम थे और विवाद की आशंका थी। भाजपा पंचायत समिति और जिला परिषद् सदस्यों के उम्मीदवारों को सिम्बल देगी। जिन वार्डो में ज्यादा विवाद होगा, वहां नामांकन भरने की अंतिम तिथि मंगलवार सुबह ही सिम्बल बांटे जाएंगे।जयपुर जिला देहात के आमेर व दूदू पंचायत समिति के 90 फीसदी नामों पर सहमति हो चुकी है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पार्टी ने सभी संभागों के टिकट फाइनल कर लिए हैं, बस अब इस लिस्ट को जारी करने का काम बाकी है, जिसकी तैयारी जिला स्तर पर की जाएगी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।