(Amber, Jaipur)
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता को चुनौती देने के मामले में राज्य सरकार व राज्य चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। हाईकोर्ट ने सरकार व आयोग से 12 जनवरी तक जवाब मांगा है। जस्टिस अजय रस्तोगी की बेंच ने यह अंतरिम आदेश सोमवार को अलवर की उप जिला प्रमुख सरोज देवी व अन्य की याचिका पर दिया। याचिक में राज्य सरकार की अधिसूचना और अध्यादेश में संशोधन को चुनौती दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।