"पीके" ने रचा इतिहास, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म, जानें पूरी कमाई
(India) फिल्म घरेलू बॉक्सऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई। अब तक यह खिताब आमिर की ही फिल्म "धूम-3" के नाम था। एक वेबसाइट के अनुसार, फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए इंडिया में नेट 305 करोड़ रूपए कमाए जबकि ओवरसीज 573 करोड़ रूपए की कमाई की। इससे पहले धूम-3 ने इंडिया में 280 करोड़ रूपए जबकि टोटल 542 करोड़ का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म इंडिया व ओवरसीज बिजनेस में टॉप पर शुमार हो गई। क्रिसमस के मौके पर 19 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने जबकि निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।