पाकिस्तान ने सीमा पर फिर की फायरिंग, गृहमंत्री ने सुरक्षा बलों को करारा जवाब देने को कहा
(JAMMUandKASHMIR, India) सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार की रात से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति थी लेकिन पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार तड़के सांबा के पनसार और मनियारी चौकियों और कठुआ की बलाड चौकी को निशाना बनाया। पाकिस्तान की फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं बार-बार पाक सेना द्वारा किए जा रहे सीज फायर के उल्लंघन पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों से दिल्ली में बैठक की। सूत्रों के मुताबिक सिंह ने बैठक में कहा कि आंतरिक सुरक्षा के साथ थोड़ा सा भी समझौता नहीं किया जाएगा। सूत्रों ने साथ ही बताया कि सिंह ने बैठक में यह भी कहा है कि सुरक्षा बलों को पाक को करारा जवाब देने का आदेश दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।