अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्र को इसराएल के प्रसिद्ध हिब्रू विश्वविद्यालय में 80 देशों के करीब 2,000 विदेशी छात्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र संघ में चुना गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय हैं। एएमयू के शोध छात्र जुल्फिकार सेठ (27) इस समय हिब्रू विश्वविद्यालय के रोथबर्ग इंटरनैशनल स्कूल (आरआईएस) में विजिटिंग रिसर्च फेलो हैं। उन्हें हाल में हुए संघ के चुनाव में निर्वाचित किया गया। गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के रहने वाले जुल्फिकार ने कहा कि उनका मुस्लिम होना चुनाव में कभी कोई मुद्दा नहीं रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया और सभी लोगों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
