(PUNJAB, India)
गौर हो कि बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार, जगतार सिंह तारा को आज थाइलैंड से गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने इस बाबत खुफिया जानकारी दी थी। जगतार सिंह तारा खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ रह चुका है। बता दें कि जगतार सिंह साल 2004 में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से फरार हुआ था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। गौर हो कि अगस्त, 1995 में पंजाब सचिवालय के गेट के सामने एक आत्मघाती हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह तारा, जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्योरा और देवी सिंह 2004 में चंडीगढ़ के बुरैल जेल में 90 फीट सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। इन्हें 1996 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने हवारा को पटियाला में गिरफ्तार किया था। भ्योरा को जम्मू में गिरफ्तार किया था, लेकिन जगतार सिंह तारा नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गया था। देवी सिंह के बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह भी तारा के साथ पाकिस्तान भाग गया था। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड बलवंत सिंह राजोआना को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है और इस समय वह पटियाला जेल में बंद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।