लखनऊ में किराए के घर में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
(BakshiKaTalab**, Lucknow) यह सेक्स रैकेट लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में एक किराए के मकान में चल रहा था, जहां कल यानी सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन कॉलगर्ल, सैक्स रैकेट के संचालक, बसपा नेता एमपी सिंह, आईएमआरटी कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग सिंह, उनका ड्राइवर भूपेंद्र और रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी, कई थानों की पुलिस टीम ने बंगले पर छापा मारा था, पुलिस के घुसते ही बंगले में हलचल मच गई, कमरों में मौजूद ग्राहक व कॉल गर्ल आपत्तिजनक स्थिति में मिले, आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लग्जरी गाड़ियां और 80 हजार रुपये तथा आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं, पकड़ी गई लड़किया जम्मू, दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं, पुलिस का कहा है कि ये सेक्स रैकेट वेबसाइट के जरिए संचालित किया जा रहा था, पुलिस ने कुछ दिन पहले ही वेबसाइट की संचालिका को पकड़कर जेल भेजा था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।