अमिताभ (72) ने सोमवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "पुलिस दस्ते की संख्या बढ़ा दी है, शरारती तत्व भी अंदर घुस आते हैं, जिससे अंदर आने वाले बाकी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है, इसके अलावा उनकी निजी चीजें भी गुम हो जाती हैं, इसलिए सभी प्रियजनों, जरा सतर्क रहो."
बिग बी ने यह भी बताया कि प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंसे बच्चे और महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा के लिए उनके बंगले जलसा के परिसर में आने को मजबूर हो जाते हैं, अमिताभ इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'पीकू', 'वजीर' और 'शमिताभ' की शूटिंग में व्यस्त हैं
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।