(Amber, Jaipur)
प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के बाद चलाए गए मुस्कान अभियान के तहत् राजधानी जयुपर में विशेष अभियान चलाया गया है... मानव तस्करी विरोधी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कल्याण जी का रास्ता में चूडी कारखानों पर दबिश देकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है...... पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शहर के उत्तर इलाके के थाना क्षेत्रों में चूडी कारखानों, आरीतारी और नगीने घिसाई के काम में बाल मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने की सूचनाएं मिल रही थी वहीं मानव तस्करी विरोधी यूनिट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम के सदस्यों ने परकोटे के भीतर कल्याणजी का रास्ता में चूडी कारखाने में दबिश देकर 16 बच्चों को मुक्त कराया है.........साथ ही बच्चों से काम करवाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।