(ANDHRAPRADESH, India)
अनंतपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजशेखर बाबू ने बताया कि घटना आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई जब आंध्र प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की बस जिले के मडकासिरा से पेनुकोंडा जा रही थी। बाबू ने फोन पर बताया कि उपलब्ध सूचना के अनुसार, हादसे में कम से कम आठ लोगों की जान गई है। पुलिसकर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं। संयुक्त कलेक्टर एस सत्यनारायण ने बताया कि घायलों को हिन्दूपुर और अनंतपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर सड़क निर्माण का कुछ काम चल रहा था
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।