पंचायत चुनाव से पहले झुंझूनूं जिले के चार नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी.........
(Amber, Jaipur) पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं जिले के चार नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी हुई है। दिल्ली में एआईसी मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रीटा चौधरी, पूर्व आईएएएस अधिकारी जेपी चंदेलिया और राजपाल शर्मा कांग्रेस में शामिल कर लिए गए। पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने फिलहाल निर्दलीय विधायक होने के कारण कांग्रेस की सदस्यता तो नहीं ली है, लेकिन वे पूर्ण रूप से पार्टी के साथ आ गए हैं। वे पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी मौजूद थे। नवंबर-दिसंबर 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान रीटा चौधरी ने मंडावा में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान के खिलाफ तथा चंदेलिया ने पिलानी से बागी होकर चुनाव लड़ा था। इसके बाद दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। राजपाल पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री राजकुमार के छोटे भाई हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने भी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था। वे तब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। अब उन्हें फिर से इसी पद पर बरकरार किया गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।